छापर पंचायत

बिन्जा छापर राजधानी राँची से 40 कि०मी० एवं बुढमू प्रखंड मुख्यालय से 30 क़ि०मी० पर स्थित है यह ग्राम पंचायत पूर्ण रूप से आदिवासी बहुल पंचायत है| इस पंचायत की कुल आबादी लगभग 7000 है बिन्ज छापर के पूर्ब् में हज़ारीबाग की सीमा है और पश्चिम में चतरा जिला की सीमा है, उत्तर में रेलवे लाइन एवं दक्षिण में सारले ग्राम पंचायत है| इस पंचायत में दो कोयले की खाने है क्रमशः हेंदेगीर, छापर एवं बचरा कोलयरी| यहाँ के आदिवासी अशिक्षित एवं ग़रीब है| कोलयरी रहने के बावजूद इनका विकास नही हुआ| ये मज़दूरी कर अपना पेट भरते है यहाँ दो प्राथमिक विधालय एवं एक मध्य विधालय है यहाँ एक उप स्वास्थ केंद्र भी है| इस ग्राम पंचायत में कुल आठ गाँव है यह उग्रवाद प्रभावीत इलाक़ा है थोड़े-थोड़े समय पर उग्रवादी गतिविधियाँ सुनने को मिलती रहती है यहाँ एक पोलीस पीकेट था जो अब बंद हो गया है| इस पंचायत में दुर्लभ बिरहोर जाति के 25 परिवार थे जो अब घटकर मात्र तीन रह गये है| सरकार की ओर से इन्हे बसाने की कोई समुचित व्यवस्था नही की गई है यहाँ की साक्षरता दर 25 प्रतिशत है| जीविका का मुख्य साधन कृषि एवं मज़दूरी है|

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *